{"_id":"69be958218f453b57207bdb8","slug":"video-bjp-is-lining-pockets-of-rich-by-usurping-rights-of-poor-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गरीबों का हक मारकर अमीरों का जेब भर रही भाजपा, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों का हक मारकर अमीरों का जेब भर रही भाजपा, VIDEO
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के कार्यकर्ताओं का शनिवार को भी मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने गरीब बस्ती आबादी दर्ज कराने और 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त कराने को लेकर आंदोलन बुलंद की। कहा कि जब तक उनकी मांगों को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा। उन लोगों का आंदोलन जारी रहेगा।
भाकपा माले राज्य सचिव मुख्यवक्ता सुधाकर यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार मिलकर गरीबों और मजदूरों के ऊपर हमला बोल रही है और उनके हकों को छिन रही है। दूसरी तरफ भाजपा के लोग भी दलितों, वंचितों को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार के अधिकार वंचितों की जमीन पर हक जमाकर आबाद हैं, अमीरों का कर्ज माफ हो रहा है। वहीं गरीब व किसानों के ऊपर भारीभरकम बिजली बिल थोपा जा रहा है। कहा कि तमाम जगहों पर गरीबों की जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आता रहता है। कहा कि इन सभी चीजों को तत्काल रोका जाना चाहिए। कम्युनिस्ट पार्टी तब तक आंदोलन करेगी, जब तक उनकी मांगों को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिलता। मौके पर ज्वाला प्रसाद, सरोजा, शकुंतला, कबूतरा समेत अन्य रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।