Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
Drivers should get the benefits of safety and facilities, a memorandum was submitted to the DM regarding the demands in bhadohi
{"_id":"69d4e4fa10cb4dba1b01e89b","slug":"video-drivers-should-get-the-benefits-of-safety-and-facilities-a-memorandum-was-submitted-to-the-dm-regarding-the-demands-in-bhadohi-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चालकों को सुरक्षा और सुविधाओं का मिले लाभ, मांगों को लेकर डीएम को सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चालकों को सुरक्षा और सुविधाओं का मिले लाभ, मांगों को लेकर डीएम को सौंपा पत्रक
उत्तर प्रदेश ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के तहत चालकों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को अपनी मांगों को लेकर पत्रक सौंपा। जिलाध्यक्ष कृष्णा तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे चालकों ने कई बिंदुओं पर अपनी आवाज उठाई। वहीं जिले मे अप्रशिक्षित चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की मांग की।मांग पत्र के अनुसार ड्राइवर के लिए नियमानुसार व्यवस्था, मेडिकल, प्रोविडेंट फण्ड, उनके बच्चों को उच्च शिक्षा, वाहनों के लिए पार्किंग, ड्राइवर के लिए विश्राम गृह और शौचालय, 55 वर्ष के बाद पेंशन, 20 लाख दुर्घटना बीमा, विकलांगता पर 10 लाख की सहयोग राशि, ईलाज के लिए 5 लाख, द्वितीय श्रेणी के सैनिक की मान्यता, आवास योजना के लिए 5 लाख, लाइसेंस शुल्क में कमी और 1 सितंबर को ड्राइवर दिवस के रूप मे मनाने की मांग की। वहीं संघ के तरफ़ से जागरूकता कार्यक्रम चलाकर अप्रशिक्षित ड्राइवर को ट्रैफिक के नियम को बताने की मांग की। मौके पर अमित गिरी, इंद्रजीत यादव, धर्मेन्द्र गिरी, हीरालाल यादव, दीनानाथ यादव, ओम प्रकाश यादव आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।