{"_id":"68dceaad6e80d7373402d682","slug":"video-misdeed-victim-attempts-suicide-in-front-of-court-2025-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता ने कचहरी के सामने आत्मदाह का किया प्रयास, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता ने कचहरी के सामने आत्मदाह का किया प्रयास, VIDEO
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलवार की दोपहर कचहरी के सामने सड़क पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को जलाने की कोशिश की। न्यायालय सुरक्षा में गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसे देख लिया और दौड़कर उसके हाथ से माचिस छीन ली। पेट्रोल की गंध से महिला बेहोश हो गई थी। पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शाम को उसकी स्थिति ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आरोप है कि महिला को गांव के ही व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। ज्ञानपुर कोतवाली में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और वह जेल गया लेकिन उच्च न्यायालय से उसे जमानत मिल गई है और उसे परेशान कर रहा है। पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर उसने यह कदम उठाया।
महिला दोपहर में एक टेंपो से कचहरी के सामने पहुंची। उसने हाथ में पेट्रोल की बोतल ली थी। भीड़ के बीच जैसे ही उसने पेट्रोल अपने ऊपर डाला और माचिस जलाने की कोशिश की पुलिस कर्मियों ने उसके हाथ पकड़ लिए और माचिस छीन ली। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि महिला को समझा बुझाकर घर भेजा गया है। उससे कहा गया है कि उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज होगा और आरोपित को जेल भेजा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।