{"_id":"6a0346c509bf18b2b5006cf1","slug":"video-bijnor-massive-fire-breaks-out-in-najibabads-kathara-market-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: नजीबाबाद के कटहरा मार्केट में लगी भीषण आग, कई दमकल गाड़ियां बुझाने में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: नजीबाबाद के कटहरा मार्केट में लगी भीषण आग, कई दमकल गाड़ियां बुझाने में जुटीं
नजीबाबाद शहर के घनी आबादी वाले इलाके में स्थित प्राचीन कटहरा मार्केट में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं।
नगर के चौक मुख्य बाजार के पास स्थित कटहरा बाजार में दर्जनों कपड़े की दुकानें हैं। मंगलवार तड़के बाजार से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी केएस जादौन के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
कपड़ों की दुकानों में लगी आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई। आग की तीव्रता को देखते हुए धामपुर और नगीना से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर बुला ली गईं।
अग्निशमन कर्मचारी आग को आसपास की दुकानों और इमारतों में फैलने से रोका और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।