{"_id":"69ac2c002166bdca6205b24d","slug":"video-doctor-conspired-murder-of-hospital-operator-three-arrested-in-bijnor-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: साझीदार डॉक्टर ने रची अस्पताल संचालक की हत्या की साजिश, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: साझीदार डॉक्टर ने रची अस्पताल संचालक की हत्या की साजिश, तीन गिरफ्तार
बिजनौर में अस्पताल संचालक राजकुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की साजिश राजकुमार के पूर्व साझीदार डॉ. नीरज कुमार ने रची थी। इस वारदात को अंजाम डॉ. नीरज के ड्राइवर विकास उर्फ छोटू ने दिया।
एसपी अभिषेक झा ने बताया कि पांच मार्च की शाम शिवालय हेल्थ केयर सेंटर के संचालक राजकुमार की उनके केबिन में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी विकास खून की जांच रिपोर्ट दिखाने के बहाने केबिन में दाखिल हुआ था और रिपोर्ट भी फर्जी थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि साल 2018 में डॉ. नीरज और राजकुमार गाजियाबाद के यथार्थ अस्पताल में साथ काम करते थे। बाद में वर्ष 2022 में दोनों ने मिलकर नगीना-धामपुर मार्ग पर सुमित्रा अस्पताल खोला था। लेकिन 2023 में दोनों अलग हो गए और 2024 में राजकुमार ने अपना अलग शिवालय हेल्थ केयर सेंटर शुरू कर दिया। इसके बाद सुमित्रा अस्पताल में मरीजों की संख्या कम होने लगी, जिससे नाराज होकर डॉ. नीरज ने हत्या की साजिश रच दी।
डॉ. नीरज ने अपने ड्राइवर विकास को हत्या के लिए दस लाख रुपये का लालच दिया था, जिसमें से दो लाख बीस हजार रुपये पहले ही दे दिए गए थे। विकास ने आर्यन उर्फ राजन से सात हजार रुपये में तमंचा खरीदकर उसी से राजकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।
नगीना पुलिस ने विकास उर्फ छोटू निवासी तिबड़ी, आर्यन उर्फ राजन निवासी मधी धामपुर और डॉ. नीरज कुमार निवासी तिबड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, दो लाख रुपये नकद और एक पिस्टल बरामद की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।