{"_id":"69bab806715e74489b087197","slug":"video-9-years-of-new-construction-program-every-section-of-society-benefited-from-government-schemes-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"‘नव निर्माण के 9 वर्ष’ कार्यक्रम, सरकार की योजनाओं से हर वर्ग को मिला लाभ; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नव निर्माण के 9 वर्ष’ कार्यक्रम, सरकार की योजनाओं से हर वर्ग को मिला लाभ; VIDEO
उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद चंदौली में नव निर्माण के 9 वर्ष कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार सहित विभिन्न ब्लॉकों और प्रमुख स्थलों पर किया गया। जिला प्रशासन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया गया।
कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था, विकास, रोजगार, बुनियादी ढांचे और सुशासन के क्षेत्र में हुए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते 9 वर्षों में गरीब, वंचित और पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़कर उन्हें मुख्यधारा में लाने का कार्य किया है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (मुफ्त राशन), उज्ज्वला योजना (गैस कनेक्शन), प्रधानमंत्री आवास योजना (आवास), आयुष्मान भारत (स्वास्थ्य बीमा) और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित कई योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही विभिन्न बैंकिंग और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस अवसर पर लखनऊ के लोक भवन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम और मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी देखा गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पंजीकृत कलाकारों ने लोकगीतों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का आकर्षक प्रस्तुतीकरण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।