{"_id":"6a58969b136a5163b5077c39","slug":"video-allegations-pressure-to-convert-religion-exchange-for-land-women-appeal-sdm-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जमीन के बदले धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, महिलाओं ने एसडीएम से लगाई गुहार; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के बदले धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, महिलाओं ने एसडीएम से लगाई गुहार; VIDEO
तहसील क्षेत्र के गोपालापुर गांव में एक व्यक्ति पर जमीन के बदले धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। गुरुवार को कई महिलाओं ने एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।
शिकायतकर्ता महिलाओं का आरोप है कि उनके परिवार पिछले तीन पीढ़ियों से पुश्तैनी जमीन पर रह रहे हैं, लेकिन अब उन्हें वहां से हटाने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि पंचायत भवन निर्माण के नाम पर लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा है और जमीन खाली करने के लिए तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं।महिलाओं ने आरोप लगाया कि जमीन छोड़ने के साथ-साथ धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया जा रहा है। वहीं एक महिला ने ग्राम प्रधान के बेटे पर कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस संबंध में एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।