{"_id":"69ca13e5497b9143b90b6a6b","slug":"video-fire-breaks-out-in-hut-cooking-utensils-cow-dung-cakes-firewood-reduced-to-ashes-2026-03-30-1774851045","type":"video","status":"publish","title_hn":"नव निर्मित मंदिर में मां काली की प्राण-प्रतिष्ठा के पूर्व निकली कलश यात्रा, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव निर्मित मंदिर में मां काली की प्राण-प्रतिष्ठा के पूर्व निकली कलश यात्रा, VIDEO
नगर के वार्ड नंबर तीन नई बस्ती आलू मिल के समीप नवनिर्मित मंदिर में मां काली की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। शनिवार की देर शाम गाजे बाजे के साथ महिलाओं और किशोरियों पर सिर पर कलश रख कर पूरे इलाके का भ्रमण किया। इस दौरान माता के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान रहा।
आलू मिल के समीप पूर्व में स्थित काली मंदिर सड़क चौड़ीकरण में टूट गया। इसके स्थान पर नया मंदिर का निर्माण कराया गया। यहां आठ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरूआत शनिवार को हुई। शनिवार की शाम क्षेत्र की महिलाएं मंदिर परिसर में एकत्र हुई। यहां सिर पर कलश रख कर शोभायात्रा निकाली। गाजे बाजे के साथ जयकारे के बीच शोभायात्रा इलाके का भ्रमण करते हुए जीटीआर ब्रिज के समीप मानसरोवर तालाब तक पहुंची। यहां कलश में जल भरा गया और इसके बाद यात्रा वापस मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुआ। यहां विधि विधान से कलश स्थापित किया गया। मंदिर के संस्थापक अजय जायसवाल ने बताया कि कलश यात्रा के साथ ही 8 दिवसीय काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चलेगा। 1 अप्रैल को नगर के विभिन्न मंदिरों तक मूर्ति भ्रमण किया जाएगा। 2 अप्रैल को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी और 4 अप्रैल को भंडारा होगा। इसमे हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।