Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Chandauli News
›
Five thousand rupees stolen from pocket after getting victim into an auto-rickshaw; Chandauli police nab three tricksters.
{"_id":"6a5a48925990698c150cc3ba","slug":"video-five-thousand-rupees-stolen-from-pocket-after-getting-victim-into-an-auto-rickshaw-chandauli-police-nab-three-tricksters-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऑटो में बैठाकर जेब से उड़ाए पांच हजार रुपये, चंदौली पुलिस ने तीन टप्पेबाजों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में बैठाकर जेब से उड़ाए पांच हजार रुपये, चंदौली पुलिस ने तीन टप्पेबाजों को दबोचा
सुभाष गुप्ता
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:51 PM IST
Link Copied
चंदौली कोतवाली पुलिस ने यात्रियों को झांसा देकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए पांच हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट का ऑटो बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, धीना थाना क्षेत्र के भैसाकला निवासी अनिल कुमार शुक्ल 16 जुलाई को सकलडीहा रोड पुल की ओर से कचहरी जा रहे थे। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने कचहरी का रास्ता पूछने के बहाने उन्हें ऑटो में बैठा लिया। कचहरी गेट के पास पहुंचने पर चालक और उसके साथियों ने उन्हें बातचीत में उलझाकर जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए और भागने लगे। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की मदद से ऑटो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस ने पूछताछ के आधार पर चालक के दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितेश मौर्य (22 वर्ष) निवासी शिवपुर थाना अदलहाट, बृजभान (21 वर्ष) निवासी हाजीपुर अदलहाट तथा दीपक उर्फ किसमिस (22 वर्ष) निवासी जमुआ बाजार थाना कछवां, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।