{"_id":"69bebdb1d3677f19ac018f44","slug":"video-hanuman-chalisa-recited-21-times-at-vaishnav-ramshala-devotees-immersed-in-devotion-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"वैष्णव रामशाला में 21 बार हनुमान चालीसा पाठ, भक्ति में डूबे श्रद्धालु; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णव रामशाला में 21 बार हनुमान चालीसा पाठ, भक्ति में डूबे श्रद्धालु; VIDEO
चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ स्थित वैष्णव रामशाला मंदिर में शनिवार को भव्य धार्मिक आयोजन के तहत 21 बार हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 21 मार्च 2026 को सायं 5 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें सांस्कृतिक गायक मुन्ना पाण्डेय, राजेश कुशवाहा, रोहित गुप्ता, त्रिभुवन सिंह और खदेरन पाण्डेय ने संगीतमय शैली में हनुमान चालीसा का पाठ प्रस्तुत किया।
भक्तिमय माहौल में हनुमान चालीसा का पाठ सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। देखते ही देखते मंदिर प्रांगण में हजारों श्रद्धालुओं, खासकर ग्रामीण महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इक्कीस बार हनुमान चालीसा पाठ के बाद रामायण गान एवं भजन-कीर्तन का क्रम देर रात तक चलता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर राधेश्याम पाण्डेय, लोकनाथ महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह, रोहिणी पाण्डेय, उमेश कुशवाहा, अरुण यादव, ओमप्रकाश यादव, राजेश सिंह, प्रभुनाथ पाण्डेय, अर्जुन सिंह, ऋषिकेश यादव, संजय पाण्डेय, शिक्षक प्रमोद सिंह, डॉ. अवधेश सिंह, डॉ. सुतप राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।