{"_id":"69be66c890461059660f537d","slug":"video-kanpur-eid-prayers-offered-at-jajmau-eidgah-people-exchange-greetings-scroll-short-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जाजमऊ की बड़ी ईदगाह में अदा हुई नमाज, गले मिलकर दी बधाई, बाजारों में रही रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जाजमऊ की बड़ी ईदगाह में अदा हुई नमाज, गले मिलकर दी बधाई, बाजारों में रही रौनक
कानपुर के जाजमऊ स्थित बड़ी ईदगाह में ईद के मौके पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की। नमाज के दौरान और उसके बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान बाजारों में भी रौनक देखने को मिली और लोगों ने खरीदारी कर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मौके पर डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एसीपी कैंट आकांक्षा पांडे समेत जाजमऊ थाने की पुलिस बल तैनात रहा और व्यवस्थाओं की निगरानी करता रहा। पूरे आयोजन के दौरान शांति और व्यवस्था बनी रही, जिससे लोगों ने बिना किसी परेशानी के त्योहार का आनंद लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।