{"_id":"69ca13eaa623263536079e20","slug":"video-mahendra-technical-inter-college-wins-women-volleyball-tournament-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज विजेता; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज विजेता; VIDEO
जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन चंदौली के तत्वावधान में प्रथम महिला जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, सनबीम स्कूल मुगलसराय तथा दीघवट की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले ने महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज की खिलाड़ियों ने सनबीम मुगलसराय को 25-15 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। इसके पहले मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ.आनंद श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस कराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिला वालीबॉल एसोसिएशन चंदौली के सचिव अरुणेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पहली बार आयोजित महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में कॉफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिली। फाइनल में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज की खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते सनबीम मुगलसराय को 25-15 से हराया। विजेता टीम की खिलाड़ी खुशबू, पिंकी अग्रहरि, कृषिका यादव, निधि, शिखा यादव, पूजा, नंदिनी कुमारी, आस्था, शिवानी के साथ ही उपविजेता टीम की खिलाड़ी श्रेया सिंह, आयशा, श्रेयश्री, सोनी यादव, तनु यादव, सौम्या थापा, माही, प्रत्यक्ष, रिद्धिमा सिंह को सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्यअतिथि के अंशुमान तिवारी एवं पी.पी. यादव ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को शर्ट, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर शरद प्रताप राव, अशोक कुमार केसरी, नीरज गुप्ता, ऋषिकेश श्रीवास्तव, अमन राजभर, रेनू सिंह, अंकित सिंह, अभिषेक, गोलू, शशांक शेखर पांडेय आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।