{"_id":"69bab81134b85a6a3c0fe393","slug":"video-massive-fire-erupts-in-bamboo-grove-villagers-battle-to-bring-it-under-control-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बसवारी में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने मशक्कत कर पाया काबू; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसवारी में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने मशक्कत कर पाया काबू; VIDEO
टांडा कला क्षेत्र के रमदत्तपुर गांव में बुधवार की सुबह करीब सात बजे एक बसवारी में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बसवारी के अंदर जमा कूड़े और सूखे पत्तों के ढेर ने विकराल रूप ले लिया। आसमान में धुएं का गुबार और लपटें उठती देख ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। बसवारी के समीप ही प्रमोद मौर्या का रिहायशी मकान होने के कारण खतरा और बढ़ गया था। हालांकि, गनीमत रही कि उस समय हवा बिल्कुल शांत थी, जिससे आग रिहायशी इलाके की तरफ तेजी से नहीं फैली। अनहोनी की आशंका को देखते हुए प्रमोद मौर्या और अन्य ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और निजी संसाधनों से पानी फेंकना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।