{"_id":"69ca1852c51140f53f0ce3cc","slug":"video-molnapur-wins-cricket-cup-title-defeating-utadi-by-18-runs-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोलनापुर ने उतड़ी को 18 रनों से हराकर जीता क्रिकेट कप का खिताब, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोलनापुर ने उतड़ी को 18 रनों से हराकर जीता क्रिकेट कप का खिताब, VIDEO
राधे कृष्ण स्पोर्ट्स क्लब की ओर से बलुआ स्थित वल्मीकि इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर खेेले जा रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार की शाम खेला गया। फाइनल मुकाबला में मोलनापुर ने उतड़ी को 18 रनों से पराजित कर क्रिकेट कप जीत लिया।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीत कर मोलनापुर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए मोलनापुर ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 109 बनाए। जीत के लिए 110 रन बनाने का लक्ष्य लेकर खेलती मैदान पर आई उतड़ी 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 91 रन ही बना सकी। इस तरह उतड़ी को 18 रनों से पराजित होकर उपविजेता रही। इसके पूर्व मुख्य अतिथि सकलडीहा के सपा विधायक प्रभुनरायन सिंह यादव ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर और फीता काट कर मैच की शुरूआत की। इस मौके पर सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के सपा अध्यक्ष सुभाष यादव, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, सीताराम यादव, रमेश राम आदि मौजूद रहे। संचालन सियाराम प्रजापति और रमेश यादव ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।