{"_id":"6a5a48845e6bd519420d51fe","slug":"video-mughalsarai-mla-ramesh-jaiswal-laid-the-foundation-stone-for-three-road-projects-worth-rs58-lakh-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने 58 लाख की तीन सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने 58 लाख की तीन सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास
सुभाष गुप्ता
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:51 PM IST
Link Copied
चंदौली जिले के मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने शुक्रवार को करीब 58 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन सड़क एवं नाली परियोजनाओं का शिलान्यास कराया। खास बात यह रही कि विधायक ने स्वयं शिलान्यास करने के बजाय स्थानीय नागरिकों के हाथों शिलान्यास कराकर जनभागीदारी का संदेश दिया।
विकास खंड सदर की ग्राम सभा शाहपुर में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 42 लाख रुपये की लागत से भिखारीपुर-बनौली चट्टी पिच रोड से छोटकू सिंह एवं अलगू यादव के खेत होते हुए पासवान बस्ती से रामकेवल पासवान के सामने लिंक रोड तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा ग्राम सभा सीकरी के राजस्व गांव बरिया में 11 लाख रुपये की लागत से गुलाब चौहान के मकान से बचाव चौक के घर होते हुए नहर तक नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण होगा। वहीं नगर पंचायत चंदौली के वार्ड नंबर-11 में एनएच-19 से आशु सिंह के मकान तक 5 लाख रुपये की लागत से नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।