{"_id":"67e41742727dc113e7002ea7","slug":"video-shri-ram-katha-being-held-in-chandauli-sikandarpur-concluded-2025-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदौली के सिकंदरपुर में चल रही श्री राम कथा का हुआ समापन, श्रोता हुए भाव विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदौली के सिकंदरपुर में चल रही श्री राम कथा का हुआ समापन, श्रोता हुए भाव विभोर
सिकंदरपुर के शिव मंदिर परिसर में चल रही जागृति सेवा समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का समापन मंगलवार की को हुआ तो पूरा कथा पांडाल पूरी तरह भाव-विभोर हो गया। यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं के आंखें भर आई।
राष्ट्रीय संत पूज्य मुकेश आनंद महाराज से सिकंदरपुर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने वायदा किया कि वे सांसों के साथ भगवान श्रीराम का नाम लेंगे। मुकेश आनंद महाराज ने कथा के अंतिम दिन भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक की कथा सुनाई, जिससे पहले हनुमान जी का लंका को जलाना, अंगद की ओर से रावण को संदेश देना सहित पूर्व की सारी कथा संक्षिप्त में संगीत के माध्यम से सुनाई। उन्होंने शांति का संबंध साधन से नहीं साधना से बताया, उन्होंने कहा है कि मनुष्य के जीवन में शांति साधन से नहीं साधना से ही आ सकती है। जब भी हम कोई कार्य करने घर से निकले तो हर्षित मन से तैयार हो और भगवान श्रीराम का नाम लें। यह सोचे कि यह मैं नहीं कर रहा हूं, यह तो भगवान करवा रहे हैं। मैं तो माध्यम हूं जिससे ऊर्जा का संचार होगा। जागृति सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष मौर्य, प्रधान सीमा गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा, विमलेश विश्वकर्मा ने इस कथा के सफल आयोजन के लिए सभी सिकंदरपुर क्षेत्र वासियों को बधाई और धन्यवाद दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।