{"_id":"6a5a489a75e190a2f808541b","slug":"video-syedaraja-police-exposed-the-robbery-two-vicious-criminals-arrested-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सैयदराजा पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैयदराजा पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
सुभाष गुप्ता
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:52 PM IST
चंदौली जिले की सैयदराजा पुलिस ने लूट और छिनैती की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, एक नकली पिस्टल, लूटी गई सोने की चेन बेचकर प्राप्त 62,700 रुपये नकद तथा लूटा गया टच स्क्रीन मोबाइल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई की भोर करीब 3:05 बजे जेवरियाबाद निवासी रामनेती सिंह अपने चचेरे भाई के साथ सैयदराजा-जमानिया एनएच-24 के किनारे खेत की सिंचाई के दौरान कार में सो रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवकों ने कार का शीशा खटखटाया। शीशा नीचे करते ही आरोपियों ने असलहे जैसी वस्तु दिखाकर धमकाया और उसकी बट से हमला कर गले से सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर उनके चचेरे भाई के साथ भी मारपीट की गई और हवाई फायरिंग करते हुए दोनों फरार हो गए। मामले में सैयदराजा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर चंदौली कस्बे के पावर हाउस के पास से करन सिंह उर्फ बीरू (23 वर्ष) और अमन सिंह उर्फ शेरू (24 वर्ष), दोनों निवासी भुवालपुर जेवरियाबाद, थाना सैयदराजा, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने सोने की चेन बेच दी थी और किसी अन्य वारदात की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।