{"_id":"69bebdad66837b89260fa81c","slug":"video-tragic-accident-in-latifshah-two-teenagers-drown-while-bathing-one-body-recovered-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"लतीफशाह में दर्दनाक हादसा, नहाने गए दो किशोर डूबे, एक का शव बरामद; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लतीफशाह में दर्दनाक हादसा, नहाने गए दो किशोर डूबे, एक का शव बरामद; VIDEO
चकिया कोतवाली क्षेत्र स्थित लतीफशाह पर्यटन स्थल पर शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। घटना में एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, सकलडीहा थाना क्षेत्र के अलाऊगल्ली कस्बा निवासी समीर (19) पुत्र कमालुद्दीन और ऐखलाक (16) पुत्र साबिर अली अपने दोस्तों के साथ लतीफशाह घूमने आए थे। बताया जा रहा है कि दोनों झाड़ी के रास्ते मजार की ओर से पानी में नहाने उतरे और अचानक गहरे पानी में चले गए, जिससे वे डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अर्जुन सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और बचाव अभियान शुरू कराया। गोताखोरों की टीम ने तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद कुछ देर में समीर का शव पानी से बरामद कर लिया गया। दूसरे किशोर ऐखलाक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक जारी रहा।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा लापरवाही के चलते हुआ है, क्योंकि दोनों किशोर बांध के गहरे पानी में चले गए थे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पर्यटन स्थलों पर सतर्कता बरतें और खतरनाक स्थानों पर जाने से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।