{"_id":"6a78c272d2b6e4e6f903cbef","slug":"video-farrukhabad-three-people-including-brother-in-law-and-sister-in-law-killed-after-being-run-over-by-truck-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: ट्रक से कुचलकर देवर-भाभी सहित तीन की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: ट्रक से कुचलकर देवर-भाभी सहित तीन की मौत, दो घायल
इटावा-बरेली हाईवे पर कांवड़ लेकर जा रहे युवक की राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हवाई पट्टी के पास बाइक से टकराकर हाईवे पर गिरे देवर-भाभी की ट्रक से कुचल कर मौत गई। इसी घटना में दो लोग घायल हो गए।
जनपद मैनपुरी थाना बेवर क्षेत्र के गांव खाकेताल निवासी ग्रामीण पांचालघाट से कांवड़ भरकर जा रहे थे। रविवार की रात करीब 10 बजे 30 कांवड़ियों का जत्था मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी के पास पहुंचा। जत्थे में शामिल खाकेताल निवासी गिरजा देवी (30) अपने ममेरे देवर ऋषभ (16) बाइक पर सवार थीं। सामने से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे गिरजा देवी व ऋषभ हाईवे पर गिर गए। इसी बीच पीछे से आया ट्रक दोनों को कुचलता हुआ निकल गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ चल रहे दूसरी बाइक पर सवार गिरजा देवी की ननद पायल (15) व उसका मामा सागर (16) भी लड़खड़ाकर गिर गए, इससे दोनों चुटहिल हो गए।
चुटहिल पायल व सागर को सीएचसी मोहम्मदाबाद लाकर उपचार कराया गया। पायल ने बताया कि उसका ममेरा भाई ऋषभ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दूसरी घटना में जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव नंगापुरवा निवासी विवेक बाथम (22) करीब 35 लोगों के जत्था के साथ तूफानी डॉक कांवड़ यात्रा के लिए निकला था। पांचालघाट से गंगा जल भरकर गोला गोकर्णनाथ के लिए जत्था चला। कांवड़ यात्रा रात करीब पौने नौ बजे डबरी तिराहे के पास पहुंची।
इस बीच विवेक बोतल में पानी भरकर जत्था के पास जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस कर्मियों ने उसे लोहिया अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
साथी कांवडि़या आकाश कनौजिया, शिवम ठाकुर, सचिन वर्मा, अमन शर्मा, सुमित शर्मा आदि ने बताया कि विवेक के पिता की मौत हो चुकी है। दो भाईयों में बड़ा होने से विवेक ही मेहनत मजदूरी कर घर खर्च चलाता था। उसका छोटा भाई करीब 12 वर्ष का है। विवेक की शादी भी तय हो चुकी थी। परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है। टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर-ट्राली पर सवारियां भरी थी। ट्रैक्टर सवार गोला गोकर्णनाथ से कांवड़ चढ़ाकर वापस आ रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।