{"_id":"6988b6a650d065133908b439","slug":"video-up-police-defeated-sports-college-gorakhpur-4-3-in-ghazipur-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को 4-3 से हराया, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को 4-3 से हराया, VIDEO
शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी व मेजर ध्यानचंद्र खेल रत्न से सम्मानित धनराज पिल्ले ने रविवार को पांच दिवसीय श्री गुलाब चंद्र मेमोरियल महिला हॉकी प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्रदेश की कुल छह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन खेले गये मुकाबले में यूपी पुलिस और एनईआर गोरखपुुर ने जीत दर्ज की।
आयोजक मंडल के अंबुज श्रीवास्तव ने बताया कि, नेहरू स्टेडियम में आयोजित श्री गुलाब चंद्र मेमोरियल महिला हॉकी प्रतियोगिता का पहला मुकाबला यूपी पुलिस और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में यूपी पुलिस लखनऊ ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को 4-3 से हरा दिया। दूसरा मुकाबला एनईआर गोरखपुर और अयोध्या स्पोर्ट्स हॉस्टल के बीच खेला गया। इसमें एनईआर गोरखपुर ने 3-1 से जीत दर्ज की। इसके पूर्व मुख्य अतिथि धनराज पिल्ले ने आसमान में कबूतर छोड़कर और खिलाड़ियों ने हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। इसमें निर्णायक की भूमिका में बृजेश यादव थे। प्रतियोगिता में एनईआर गोरखपुर, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, यूपी पुुलिस लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या स्पोर्ट्स हॉस्टल और बलरामपुर अकादमी प्रतिभाग कर रही है। इस मौके पर दिनेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, राजेश प्रजापति, अंसार अहमद, मो. आदिल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।