{"_id":"6a0adfefa8ad7699ca04ffdf","slug":"video-gada-ma-14-thana-sa-bbgaja-fadara-para-bjal-aaparata-bthhata-jamamathara-karamaya-para-haga-kararavaii-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में 14 दिन से बाबागंज फीडर पर बिजली आपूर्ति बाधित, जिम्मेदार कर्मियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में 14 दिन से बाबागंज फीडर पर बिजली आपूर्ति बाधित, जिम्मेदार कर्मियों पर होगी कार्रवाई
गोंडा में भीषण गर्मी व कड़ाके की धूप के चलते आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। मगर 14 दिनों बाद सोमवार को भी धानेपुर विद्युत उपकेंद्र के बाबागंज फीडर से सभी गांव व मजरों की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। इससे हजारों उपभोक्ता परेशान हैं। आलम यह है कि खंभे की ढुलाई और गड़वाई तक ग्रामीणों को चंदा लगाकर देना पड़ रहा है।
पूरेनेवल पहड़वा के दुर्गेश पांडेय ने बताया कि 10 दिनों तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी। भीषण गर्मी के चलते महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग परेशान होने के चलते आपूर्ति बहाल कराने के लिए 50-50 रुपये चंदा जुटाकर किसी तरह से विद्युत उपकेंद्र से विद्युत खंभा उठवाया। विद्युत पोल गड़वा दिया। दो दिनों से ट्रांसफार्मर का तेल नहीं मिल रहा है। आरोप है कि जेई व एसडीओ नहीं सुन रहे हैं। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ का कहना है कि उपभोक्ता के किसी तरह की वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे विद्युत कर्मियों को चिंहित करके कार्रवाई की जाएगी। संबंधित मामले में अधीक्षण अभियंता से रिपोर्ट तलब की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।