{"_id":"6992e0dc41b124af040e0553","slug":"video-gada-ma-17-faravara-sa-sata-kathara-para-cbse-va-18-faravara-sa-151-kathara-para-up-board-parakashhae-haga-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में 17 फरवरी से सात केंद्रों पर CBSE व 18 फरवरी से 151 केंद्रों पर UP Board परीक्षाएं होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में 17 फरवरी से सात केंद्रों पर CBSE व 18 फरवरी से 151 केंद्रों पर UP Board परीक्षाएं होंगी
गोंडा में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार से सात परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी, जबकि 18 फरवरी से 151 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
प्रशासन की ओर से दोनों बोर्ड की परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सीबीएसई परीक्षा के लिए फातिमा स्कूल को नोडल केंद्र बनाया गया है। जहां से सभी केंद्रों की मॉनिटरिंग की जाएगी।
वहीं यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है। यहां से परीक्षा केंद्रों की पल-पल की निगरानी की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित वितरण व्यवस्था तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। केंद्र व्यवस्थापकों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा की गोपनीयता और अनुशासन से कोई समझौता न हो।
डीआईओएस डॉ राम चंद्र ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से केंद्र पर पहुंचें और परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।