{"_id":"68cf99711ae7ca574d0888fd","slug":"video-gada-ma-pata-vasarajana-amavasaya-para-saraya-ma-dabka-lgakara-lga-na-patara-ka-tha-vathaii-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में पितृ विसर्जन अमावस्या पर सरयू में डुबकी लगाकर लोगों ने पितरों को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में पितृ विसर्जन अमावस्या पर सरयू में डुबकी लगाकर लोगों ने पितरों को दी विदाई
गोंडा में पितृ विसर्जन अमावस्या पर सरयू नदी के घाटों पर तड़के से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने सरयू में डुबकी लगाकर स्नान-ध्यान, पूजा-पाठ किया। घाटों पर ही दान-पुण्य करके अपने पितरों को विदाई दी।
पं. देवनारायन पांडेय ने इसकी महत्ता को बताते हुए कहा कि अमावस्या पितृ विसर्जन के दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान कर अपने पितरों को तर्पण कर जलांजलि देते हैं। इसमें तीन प्रकार के तर्पण ऋषि तर्पण, देव तर्पण व पितृ तर्पण देकर लोग अपने पितरों को तृप्त कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। पितृ पक्ष में पितरों को तर्पण देने के बाद उन्हें स्मरण कर पावित्री, मोदक, त्रिकुशा व यज्ञोपवीत (जनेऊ) को नदी की धारा में प्रवाहित कर उन्हें विदाई देते हैं। इससे पितृ प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
करनैलगंज के सरयू घाट, भौरीगंज स्थित सरयू नदी, त्रिमुहानी घाट सूकरखेत पसका, जम्बू तीर्थ व बरुहा सहित सरयू नदी घाटों पर सुबह भोर से ही पितृ विसर्जन के लिए स्नान ध्यान, पूजा पाठ के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।