{"_id":"69e1e2f6f0287c16ac02c5d3","slug":"video-nara-shakata-vathana-athhanayama-ka-samarathana-ma-gada-ma-nakal-pathayatara-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में गोंडा में निकली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में गोंडा में निकली पदयात्रा
गोंडा में महिला आरक्षण को लेकर बुनियादी सोच को नया आयाम देने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम (106वां संविधान संशोधन) के समर्थन में शुक्रवार को जनपद में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं की भागीदारी, सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी के मार्गदर्शन में गांधी पार्क मैदान से शुरू हुई पदयात्रा चौक होते हुए गुरु नानक चौक तक निकाली गई। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी रहे।
इस मौके पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। पदयात्रा में महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना राय राजभर, रश्मि मौर्य, पूनम विश्वकर्मा, सरिता तिवारी, रेखा द्विवेदी, अनीता गुप्ता समेत बड़ी संख्या में छात्राएं और महिलाएं शामिल हुईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।