{"_id":"69fb19819c3b4e403c094ebd","slug":"video-video-brata-sa-lta-raha-tha-thasata-ka-mata-saugdhaka-para-gara-paugdha-sa-takaraii-bika-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बरात से लौट रहे दो दोस्तों की मौत, सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बरात से लौट रहे दो दोस्तों की मौत, सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक
गोंडा-बेलसर मार्ग पर बनघुसरा गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई।
नगर कोतवाली क्षेत्र के राजा मोहल्ला निवासी विवेक कुमार उर्फ विष्णु (23) अपने दोस्त विशाल कनौजिया उर्फ निक्की (22) के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। दोनों पहले मनकापुर क्षेत्र में रिश्तेदार की शादी में गए और वहां से लौटते समय देहात कोतवाली क्षेत्र के लौवाटेपरा गांव में एक अन्य बरात में भी शामिल हुए।
मंगलवार रात करीब 1:20 बजे दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गोंडा-बेलसर मार्ग पर पहुंचे, उन्हें सड़क पर गिरा पेड़ दिखाई नहीं दिया और बाइक सीधे उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विवेक के पेट में पेड़ की डाल घुस गई, जिससे उसका पेट फट गया और गले में भी गंभीर चोट आई।
वहीं, विशाल के सिर में गहरी चोट लगने से उसकी हालत भी नाजुक हो गई। घटना के समय पीछे से आ रहे बरातियों में विवेक के बड़े भाई संजय उर्फ भोलू भी थे। उन्होंने दोनों को गंभीर हालत में देखा और तुरंत बाइक से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में बाइक चालक ने हेलमेट पहना हुआ था, बावजूद इसके पेड़ से टकराने के कारण दोनों युवकों की मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।