Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Gonda News
›
Video: गोंडा में बेटी की मौत के मामले में न्याय नहीं मिला, महिला ने एसपी कार्यालय में किया आत्मदाह का प्रयास
{"_id":"6a4e3a8d690657f455019a5e","slug":"video-video-gada-ma-bta-ka-mata-ka-mamal-ma-nayaya-naha-mal-mahal-na-esapa-karayalya-ma-kaya-aatamathaha-ka-parayasa-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में बेटी की मौत के मामले में न्याय नहीं मिला, महिला ने एसपी कार्यालय में किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में बेटी की मौत के मामले में न्याय नहीं मिला, महिला ने एसपी कार्यालय में किया आत्मदाह का प्रयास
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली और बड़ी घटना होने से बचा लिया। बाद में महिला को सुरक्षित कमरे में ले जाकर शांत कराया गया।
महिला रूपाली का आरोप है कि वर्ष 2025 में उसकी नौ वर्षीय बेटी की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसका आरोप है कि अस्पताल में उसकी बेटी को गलत ब्लड ग्रुप का रक्त चढ़ा दिया गया, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का कहना है कि उसने इस मामले में कई बार शिकायत की, लेकिन अस्पताल के खिलाफ अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
इसी से आहत होकर बुधवार को वह एसपी कार्यालय पहुंची और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। इससे पहले कि वह आग लगा पाती, वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया और पेट्रोल की बोतल छीनकर सुरक्षित स्थान पर बैठाया।
अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) को सौंप दी है। पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।