{"_id":"6a4df68062470b477606de07","slug":"video-video-jhamajhama-brasha-sa-bthal-masama-garama-sa-mal-rahata-kasana-ka-cahara-khal-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
गोंडा जिले में बुधवार सुबह करीब 10 बजे से मौसम ने अचानक करवट ले ली। पहले ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हुई बारिश कुछ ही देर में शहर तक पहुंच गई। हल्की हवाओं के साथ हुई तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली।
शहर में सुबह से रुक-रुककर तेज बारिश का दौर जारी है। अचानक हुई बारिश के कारण बाजार और सड़कों पर निकले लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में धान की रोपाई में जुटे किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं रही। किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी मिलने के कारण रोपाई का कार्य तेज हो सकेगा और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी बचेगा।
मौसम विभाग के अनुसार यह बारिश मानसून के सक्रिय होने का संकेत है। विभाग ने अगले कुछ घंटों तक जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तेज बारिश और हल्की हवाएं चलने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने भी लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
पिछले 24 घंटों में जिले में लगभग 20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गोंडा में मानसून ने प्रभावी दस्तक दे दी है और आगामी दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।