{"_id":"69b7bf7540d3b0204a02b7d2","slug":"video-faith-surges-at-the-501-kund-yajna-on-the-hindu-new-year-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पिलखुवा में हिन्दू नववर्ष पर 501 कुंडीय यज्ञ, हजारों श्रद्धालुओं ने दी आहूति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पिलखुवा में हिन्दू नववर्ष पर 501 कुंडीय यज्ञ, हजारों श्रद्धालुओं ने दी आहूति
शहर के रामलीला मैदान में सोमवार को हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित 501 कुंडीय यज्ञ में बड़ी संख्या में लोगों ने सपरिवार पहुंचकर आहुति दी और धर्म लाभ प्राप्त किया। उधोग व्यापार संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सुबह से ही रामलीला मैदान में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। वैदिक मंत्रोचार के बीच यज्ञ की विधि सम्पन्न कराई गई। हरिद्वार से महामण्डलेश्वर रुपेंद्र प्रकाश शास्त्री, सहारनपुर से विरेन्द्र शास्त्री और श्रीधाम वृंदावन से आचार्य रोहित रिछारिया ने वैदिक परंपरा के अनुसार यज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने यज्ञ में आहुति दी। मुख्य कार्यक्रम संयोजक सेवायत बांके बिहारी मंदिर श्रीधाम वृंदावन से देवेन्द्र गोस्वामी ने आयोजन की व्यवस्था संभाली। प्रदेश महासचिव प्रवीण मित्तल और बालाजी सेवा समिति से दिनेश चन्द गोयल ने कार्यक्रम में सहयोग दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।