{"_id":"67b32aa4468908bb4d045b8f","slug":"video-woman-going-to-pick-up-her-daughters-from-brother-in-laws-house-for-studies-dies-in-accident","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हरदोई में जेठ के घर पढ़ने गईं बेटियों को लेने जा रही महिला की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हरदोई में जेठ के घर पढ़ने गईं बेटियों को लेने जा रही महिला की दुर्घटना में मौत
जेठ के घर पढ़ने गईं बेटियों को वापस लेने जा रही महिला को बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान रविवार देर रात मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला।
भाहपुर गांव निवासी अमरीश प्राइवेट बस चालक है। वह पत्नी व दो बेटियों के साथ गांव में ही रहता है। उसके पांच भाई भी गांव में अलग अलग मकानों में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की शाम अमरीश की बेटी मीनाक्षी (7) और वर्षा (3) घर से करीब तीन सौ मीटर दूर पाली रूपापुर मार्ग पर बड़े भाई गिरीश के घर पढ़ाई करने गई थीं। रविवार शाम लगभग सात बजे अमरीश की पत्नी मायादेवी (29) बेटियों को लेने जेठ के घर पैदल ही जा रही थीं। इसी दौरान रूपापुर की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक ने माया को टक्कर मार दी। सिर के बल गिरी माया को गंभीर चोटें आने के कारण पाली पीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान माया की मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।