{"_id":"68f23bacaf5517aab8035409","slug":"video-hatharasa-ka-khatakhana-sathata-lkaugdha-ka-gathama-ma-thara-rata-lga-bhashhanae-aaga-2025-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हाथरस के खातीखाना स्थित लकड़ी के गोदाम में देर रात लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस के खातीखाना स्थित लकड़ी के गोदाम में देर रात लगी भीषण आग
हाथरस शहर के खातीखाना स्थित लकड़ी के गोदाम में बृहस्पतिवार देर रात भीषण आग लग गई। हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सामने ही रह रहे गोदाम स्वामी के परिवार ने घर से भागकर जान बचाई। आग फैलने के डर से आस-पड़ोसी भी घरों से बाहर निकल आए। 12 घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
नारायण टिंबर एंड प्लाइवुड के स्वामी राजेश अग्रवाल का खातीखाना में गंदे नाले के पास टिंबर गोदाम व शोरूम है। इसी परिसर में ही गोदाम के सामने उनका घर है। देर रात लगभग 1.15 बजे उनके बड़े बेटे विनय अग्रवाल को पड़ोसी ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। तब तक आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया था।
गोदाम के बाहर घर के बगल तक लकड़ियां रखी हुई थीं। आग की तपिश इतनी तेज थी कि घर से निकलना भारी पड़ गया। जैसे-तैसे परिवार के लोग कंबल व चादर ओढ़कर घर व गोदाम परिसर से निकलकर सड़क पर पहुंचे। बाहर आने के बाद विनय ने लगभग 1.21 बजे अग्निशमन विभाग को सूचना दी। रात 1.26 बजे दमकल कर्मी वाटर टैंडर लेकर मौके पर पहुंच गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।