{"_id":"6a4f9b710319146cbc0d53e2","slug":"video-hatharasa-ma-nakal-aal-ka-shavayatara-bhakaya-saga-kasana-na-kaya-anakha-paratharashana-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हाथरस में निकाली आलू की शवयात्रा, भाकियू संग किसानों ने किया अनोखा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस में निकाली आलू की शवयात्रा, भाकियू संग किसानों ने किया अनोखा प्रदर्शन
आलू के लगातार गिरते दाम और किसानों की बदहाल स्थिति के विरोध में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों और किसानों ने हाथरस में अनोखा प्रदर्शन किया। किसानों ने मथुरा अड्डा स्थित चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल से विधायक कार्यालय तक सांकेतिक रूप से आलू की अर्थी (शवयात्रा) निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान किसान हाथों में आलू और मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर चल रहे थे। उनका कहना था कि उचित मूल्य नहीं मिलने से आलू की खेती घाटे का सौदा बन गई है। सांकेतिक अर्थी निकालकर किसानों ने सरकार का ध्यान आलू उत्पादकों की समस्याओं की ओर आकर्षित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।