{"_id":"6970def4291104772f09c44d","slug":"video-partially-burnt-body-of-a-woman-found-in-a-field-in-jalaun-police-investigate-2026-01-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालौन में महिला का अधजला शव खेत में मिला, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन में महिला का अधजला शव खेत में मिला, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर-झांसी हाईवे पर उसरगांव के खेत में महिला का अधजला शव मिला है। शव हाईटेंशन टावर के पास पड़ा था और उससे धुआं निकल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को यहां लाकर जलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर उसरगांव निवासी किसान बब्लू पड़ोसी किसान के खेत में पानी का पाइप डालने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। खेत में लगे विद्युत विभाग के हाईटेंशन टावर के पास पहुंचते ही उन्होंने महिला का अधजला शव देखा। इस पर उसने इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। इसके बाद कोतवाली पुलिस को अवगत कराया गया।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी व सीओ अवधेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान शव के पास से एक अधजला आधार कार्ड और रेल टिकट बरामद हुआ है। इससे महिला के गैर प्रांत की होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।