{"_id":"6852b3f234085c43520d8475","slug":"video-children-cry-for-their-mother-trapped-in-iran-government-please-bring-her-back-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"ईरान में फंसी मां को लेकर बच्चों की पुकार, वापस ला दो सरकार, शाहपंजा की महिला फरीद सरवत की सलामती को लेकर परिवार में चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईरान में फंसी मां को लेकर बच्चों की पुकार, वापस ला दो सरकार, शाहपंजा की महिला फरीद सरवत की सलामती को लेकर परिवार में चिंता
शाहगंज नगर के शाहपंजा मोहल्ला निवासी महिला फरीदा सरवत ईरान-इज़राइल युद्ध के चलते ईरान में फंस गई हैं। वह बीते 20 दिन पहले आज़मगढ़ जनपद के 15 अन्य श्रद्धालुओं के साथ जियारत के लिए ईरान गई थीं, लेकिन अचानक उपजे युद्ध की स्थिति के कारण उनकी वापसी की उड़ान रद्द कर दी गई। इस संकट की घड़ी में महिला के परिजनों ने उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार से उनकी सुरक्षित वापसी की मांग की है।
परिजनों ने बताया कि फरीदा सरवत, पत्नी मोहम्मद नकी, मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के सरायमीर की रहने वाली हैं, लेकिन वर्तमान में शाहगंज के शाहपंजा मोहल्ले में रहती हैं। उनका ईरान से लौटने का कार्यक्रम दो दिन पूर्व था, लेकिन युद्ध की वजह से सभी उड़ानें निरस्त कर दी गईं। इससे वह वहां फंसी हुई हैं और परिजन बेहद चिंतित हैं।
फरीदा सरवत के भाई सुलेमान अब्बास ने बताया कि बहन की स्थिति को लेकर पूरा परिवार भयभीत है। वहीं उनके बच्चों – बेटी अरीबा, बेटे अली, गाज़ी और वाहिद ने सरकार से अपील की है कि उनकी मां को जल्द से जल्द भारत लाया जाए।
परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विदेश मंत्री और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई है कि वे ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए त्वरित कदम उठाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।