सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A seven-day yoga camp is being held at the Prajapita Brahma Kumaris Ishwariya Vishwa Vidyalaya service center, drawing a large number of people.

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र में आयोजित सात दिवसीय योग शिविर, बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 05:18 PM IST
A seven-day yoga camp is being held at the Prajapita Brahma Kumaris Ishwariya Vishwa Vidyalaya service center, drawing a large number of people.
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवाकेंद्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय योग कार्यक्रम के दूसरे दिन नगरवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह महावीर पार्क में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों, महिलाओं एवं योग प्रेमियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ राजयोग मेडिटेशन के सामूहिक अभ्यास से हुआ, जिसके माध्यम से उपस्थित जनसमुदाय को मन को शांत और एकाग्र करने की अनुभूति कराई गई। इसके पश्चात अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का विधिवत अभ्यास कराया गया। केंद्र प्रभारी बीके चित्रा ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन, बुद्धि और संस्कारों को भी श्रेष्ठ बनाने की कला है। नियमित योग एवं राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास से व्यक्ति आज के इस भागदौड़ भरे युग में भी तनावमुक्त, सकारात्मक एवं ऊर्जावान जीवन जी सकता है। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास ने कहा कि योग जीवन की सच्ची शक्ति है। योग अपनाएं, रोग भगाएं और एक स्वस्थ, सुखी और श्रेष्ठ जीवन बनाएं। प्रदीप गुप्ता द्वारा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण योग टिप्स दिए गए और योगासन के सही व सटीक अभ्यास की जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर समाज को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों ने इस सात दिवसीय आयोजन की सराहना करते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में अनिवार्य रूप से अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर कल्याण पटेल, सुरेश लोहिया, विनोद साहू, अशोक प्रजापति, सुरेश सोनी, रामाआसरे बाबूजी, डॉ. शंकर कुमार, जगदीश शर्मा, राजेंद्र रावत, राम प्रताप त्रिपाठी, महेश, प्रेमचंद, हरिमोहन, लक्ष्मी प्रसाद, उपेंद्र सिंह, अंकित शर्मा, अनुपम द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रजिस्ट्री ऑफिस पर अधिवक्ताओं का धरना

16 Jun 2026

अतिक्रमण कर बनाई गई मजार ध्वस्त, मुरादाबाद में घंटों चली बुलडोजर कार्रवाई

16 Jun 2026

कानपुर: दो मौतों के बाद भी नहीं चेते वाहन चालक, मंधना फ्लाईओवर पर ‘रॉन्ग-वे’ पर रहे फर्राटा

16 Jun 2026

Shimla: सचिवालय के समीप दृष्टिबाधित बेरोजगार संघ का धरना, चक्कर में ट्रक खराब; लगा लंबा जाम

16 Jun 2026

Meerut: मेरठ मेवरिक्स ट्रायल के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बल्लेबाजी और गेंदबाजी से किया प्रभावित

16 Jun 2026
विज्ञापन

Video: एसआईटी दोबारा राम मंदिर पहुंची, आज मंदिर के पुजारियों, ट्रस्ट के पदाधिकारियों से पूछताछ होगी

16 Jun 2026

Video: गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले परिषदीय विद्यालय, बच्चों में दिखा उत्साह

16 Jun 2026
विज्ञापन

टप्पल के सालपुर में शहीद जितेंद्र शर्मा को अंतिम विदाई देने उमड़े हजारों लोग

16 Jun 2026

पंजाब में कई जिलों में बरसात से माैसम सुहाना

मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' के तहत पठानकोट में पात्र लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन शुरू

श्री अकाल तख्त का सीएम के खिलाफ हुक्मनामा, पूरी कैबिनेट और सिख विधायक तलब

16 Jun 2026

औरैया: बिजली गुल करने में नाकाम, फिर भी दो घरों में की चोरी; लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े चोर

16 Jun 2026

Video: अमेठी में आम बीनने गई किशोरी की करंट से मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल

16 Jun 2026

हरियाणा विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया योग

हिसार में तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट

16 Jun 2026

Meerut: योग शिविर के दूसरे दिन दिखा उत्साह, बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास

16 Jun 2026

Video: अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

16 Jun 2026

Video: अयोध्या में सातवें बड़ा मंगल पर रामनगरी में उमड़े श्रद्धालु

16 Jun 2026

Video: अमेठी में तिलक लगाकर हुआ बच्चों का स्वागत, पहले दिन कम रही उपस्थिति

16 Jun 2026

राजस्थान के डूंगरगढ़ हादसा: घायल दोहती की भी मौत, फतेहाबाद में एक साथ दफनाए गए दादा-दादी और पोता के शव

16 Jun 2026

गुरुग्राम में झमाझम बारिश, बस स्टैंड रोड पर जलभराव, यातायात प्रभावित

16 Jun 2026

रिश्तों में खटास : छोटी-छोटी बातों पर खो रहे आपा, अपने ही बहा रहे खून

16 Jun 2026

सुबह धूप, फिर बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में झमाझम बारिश

16 Jun 2026

फतेहपुर: नीची जात में प्यार पड़ा भारी, भाई ने बहन का गला घोंटा, कुएं में फेंकी लाश

16 Jun 2026

Video: अंबेडकरनगर में खुल गए स्कूल, कहीं बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत तो कहीं कक्षाएं रहीं सूनी

16 Jun 2026

Video: 1912 कॉल सेंटर कार्यालय के पास आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा

16 Jun 2026

रोहतक में झमाझम बारिश से मिली राहत

16 Jun 2026

छत्तीसगढ़: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में शिक्षा सत्र का शुभारंभ, शाला प्रवेश उत्सव से बच्चों में उत्साह

फिर से गूंजी स्कूल की घंटी, गोरखपुर में खुले प्राथमिक विद्यालय

16 Jun 2026

Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- शिमला में स्कूल संचालिका की हत्या के लिए सीएम और प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार

16 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed