{"_id":"69b7a8b3d6c676f8ae07e539","slug":"video-the-war-exercise-is-going-on-in-babina-firing-range-under-the-name-amogha-jwala-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमोघ ज्वाला के तहत बबीना फायरिंग रेंज में चल रहा युद्ध अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमोघ ज्वाला के तहत बबीना फायरिंग रेंज में चल रहा युद्ध अभ्यास
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:31 PM IST
Link Copied
बबीना स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना की ओर से नियमित युद्ध अभ्यास अमोघ ज्वाला जारी है। अभ्यास में खास तौर से यंत्रीकृत युद्ध क्षमता का प्रदर्शन किया जा रहा है। अभ्यास के माध्यम से भारतीय वायु सेना के विमानों ओर अटैक हेलीकॉफ्टरों को यंत्रीकृत सैन्य बलों के साथ समन्वित रूप से तैनात करने की क्षमता का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही युद्ध क्षेत्र में यूएएस ड्रोन और सी-यूएएस के लिए एयरस्पेस प्रबंधन एवं मल्टी ड्रोन आपरेशन को मजबूत कमांड एंड कंट्रोल प्रणाली के जरिये परखा गया। इस दौरान सेना की विभिन्न टुकड़ियों ने आधुनिक हथियारों और सैन्य उपकरणों के साथ युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया। अभ्यास का उद्देश्य सैनिकों की युद्ध क्षमता को परखना और उन्हें वास्तविक परिस्थितियों के लिए तैयार करना था। फायरिंग रेंज में युद्ध जैसी परिस्थितियां तैयार कर सैनिकों को प्रशिक्षण दिया गया। सेना के दक्षिणी कमान के अधिकृत एक्स अकाउंट के मुताबिक यह सैन्य अभ्यास 18 मार्च तक चलेगा। इसको लेकर सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।