{"_id":"69b8180b1e5d12e1bf050953","slug":"video-kannauj-fire-engulfs-pole-due-to-short-circuit-power-supply-disrupted-for-hours-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: शॉर्ट सर्किट से पोल में लगी आग, घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: शॉर्ट सर्किट से पोल में लगी आग, घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति
कन्नौज के सबसे व्यस्त इलाके लाखन तिराहा पर बिजली के पोल में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। इस घटना के दौरान पोल से जलते हुए तार नीचे गिरने लगे, जिससे सड़क पर चल रहे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सोमवार सुबह के समय पोल पर लगे जर्जर तारों में अचानक तेज धमाका हुआ, जिसके बाद चिंगारियां निकलने लगीं। देखते ही देखते पोल पर बंधी केबलों ने आग पकड़ ली। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर बिजली पोल और ढीले तार खतरे का सबब बने हुए थे, जिसकी शिकायत विद्युत विभाग से कई बार की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय पुलिस ने एहतियात के तौर पर यातायात रोक दिया। सूचना के काफी देर बाद बिजली निगम ने उपकेंद्र से आपूर्ति बंद की, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही, जिससे भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने बताया कि पोल से गिरते हुए तारों की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा बच गया। बिजली निगम के अधिशासी अभियंता मगन सिंह ने बताया कि ओवरलोडिंग और शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई है। सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने आग पर पानी डालकर उसे बुझाया। स्थिति पर काबू पा लिया गया और जल्द ही जर्जर तारों को बदला जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।