{"_id":"69aaad242c4e3bee9b04ac33","slug":"protests-against-israel-us-tensions-erupt-in-several-parts-of-kanpur-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"इस्राइल-अमेरिका के विरोध में कानपुर के कई इलाकों में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्राइल-अमेरिका के विरोध में कानपुर के कई इलाकों में प्रदर्शन
Video Published by: Pankhudi Srivastava Updated Fri, 06 Mar 2026 04:02 PM IST
Link Copied
ईरान के समर्थन और इजरायल-अमेरिका के विरोध में कानपुर के कई इलाकों में प्रदर्शन किया गया। जुम्मे की नमाज से पहले मस्जिदों की ओर जाने वाले रास्तों पर विरोध का अनोखा तरीका अपनाया गया। प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में अमेरिका और इजरायल के झंडों के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीरें लगा दीं। मस्जिद में नमाज पढ़ने जाने वाले और लौटने वाले नमाजियों ने इन तस्वीरों पर पैर रखकर गुजरते हुए अपना विरोध जताया, वहीं कई लोगों ने इन पर जूते-चप्पल चलाकर भी गुस्सा जाहिर किया। नमाज के बाद मस्जिदों में युद्ध के खात्मे और अमन-शांति के लिए खास दुआ की गई। इसके बाद लोगों ने सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की और हमलों को इंसानियत के खिलाफ बताया। प्रदर्शन में शिया मुस्लिमों के साथ हिंदू समाज के कुछ लोग भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अमेरिका अपने हितों के लिए दुनिया को युद्ध की ओर धकेल रहा है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।