{"_id":"69dbd464ab1dec4a9b0fa01f","slug":"video-kanpur-man-arrested-for-selling-liquor-on-rajdhani-and-vande-bharat-express-trains-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: राजधानी व वंदे भारत एक्सप्रेस में शराब बेचने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: राजधानी व वंदे भारत एक्सप्रेस में शराब बेचने वाला गिरफ्तार
राजधानी, वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में ऑन डिमांड शराब की सप्लाई करने वाले को जीआरपी ने दबोचा है। कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 10 हजार रुपये कीमत की 40 बोतलें अंग्रेजी शराब की मिली हैं। पूछताछ में आराेपी ने बताया कि वह 150 रुपये वाला क्वार्टर इन ट्रेनों में दोगुनी से अधिक कीमत पर बेचता था।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि रविवार सुबह टीम के साथ वह चेकिंग पर थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन झकरकटी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर 53 साल का व्यक्ति बैग लेकर जाते दिखा। उसे रोक कर पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह हरबंश मोहाल, मथुरी मोहाल निवासी प्रेमनाथ वर्मा है। बैग की जांच में शराब की बोतलें मिलीं। पूछताछ में बताया कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन के रास्ते गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस, दिल्ली आने-जाने वाली वंदे भारत जैसी ट्रेनों में ऑन डिमांड शराब की सप्लाई करता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।