{"_id":"6a06f5d3db47de2c8f0608ce","slug":"video-kanpur-sdm-narwal-steps-in-to-support-four-orphaned-children-facing-abuse-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अनाथ बच्चों के सहारा बने एसडीएम, चार मासूमों को दिलाई सरकारी योजनाओं की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अनाथ बच्चों के सहारा बने एसडीएम, चार मासूमों को दिलाई सरकारी योजनाओं की मदद
कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र स्थित पुरवामीर गांव में चार अनाथ बच्चों के साथ हो रही बर्बरता और उपेक्षा की खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल राहत पहुंचाई। उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने कानूनगो अजीत कुमार सिंह और लेखपाल वीरेंद्र कुमार के साथ गांव पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की और पूरे मामले की गहन जानकारी ली।
करीब एक घंटे तक बच्चों से विधिवत बातचीत कर एसडीएम ने उनकी परिस्थितियों को गंभीरता से समझा और तत्काल कई विभागों को निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बच्चे बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे थे और स्वयं चूल्हे पर भोजन बनाने को मजबूर थे।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत गैस सिलिंडर और चूल्हा उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराई। साथ ही बच्चों के आयुष्मान कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड, मुख्यमंत्री बाल विकास योजना के तहत पात्र बच्चों को प्रतिमाह आर्थिक सहायता, पास के विद्यालयों में प्रवेश, ड्रेस, कॉपी-किताबें, जूते-मोजे सहित आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।