{"_id":"672b6979d6bbf20d7809f0dd","slug":"video-karanal-saka-nayada-tarafa-yapa-tama-na-garanaparaka-ma-kaya-abhayasa-kanapara-pahaca-chhatatasagaugdhha-ka-tama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी, यूपी टीम ने ग्रीनपार्क में किया अभ्यास, कानपुर पहुंची छत्तीसगढ़ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी, यूपी टीम ने ग्रीनपार्क में किया अभ्यास, कानपुर पहुंची छत्तीसगढ़ की टीम
ग्रीनपार्क स्टेडियम में बीसीसीआई की अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के इलीट ग्रुप-बी में आठ नवंबर को उत्तर प्रदेश बनाम छत्तीसगढ़ के बीच मैच होना है। इसके लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश की टीम ने स्टेडियम में अभ्यास किया। उत्तर प्रदेश की टीम अभी लगातार तीन मैच जीत चुकी है।
ग्रीनपार्क में सुबह दस बजे पहुंची यूपी टीम ने कोच विक्रमजीत मलिक की निगरानी में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। सबसे पहले टीम ने रनिंग, वार्मअप और एक्सरसाइज के बाद नेट में अभ्यास किया। कप्तान आराध्य यादव समेत स्वास्तिक चिकारा, लोकल ब्वाय आदर्श सिंह, रितुराज शर्मा ने नेट पर जमकर बल्लेबाजी की। वहीं, कुणाल त्यागी, शुभम मिश्रा, रोहित द्विवेदी, विजय यादव, प्रशांत वीर ने अपनी गेंदों से ग्रीनपार्क के विकेट और मैदान की परिस्थितियों को परखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।