Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Northern Railway GM Conducts Inspection; Directs Timely Completion of Sleeper-Laying Work on Rail-Ganga Bridge
{"_id":"69dbd4ac38bdbaba9201fa36","slug":"video-northern-railway-gm-conducts-inspection-directs-timely-completion-of-sleeper-laying-work-on-rail-ganga-bridge-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नार्दन रेलवे के महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, रेल गंगा पुल पर स्लीपर डालने का काम समय से पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्दन रेलवे के महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, रेल गंगा पुल पर स्लीपर डालने का काम समय से पूरा करने के निर्देश
नार्दन रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने रविवार को रेल गंगा पुल पर मेगा ब्लॉक लेकर स्लीपर बदलने और रेल स्टेशन योजना से गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर हो रहे कायाकल्प के कार्य का निरीक्षण किया। स्लीपर लगाने का काम समय सीमा के अंदर और रेलवे स्टेशन पर कायाकल्प का काम एक साल में पूरा करने के निर्देश दिए। स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में बायोमेट्रिक अटेंडेंट मशीन लगाने के लिए भी कहा। बाद में पत्रकार वार्ता में बताया कि गंगाघाट रेलवे स्टेशन से लखनऊ तक मेमू ट्रेन चलाने पर जल्द विचार किया जाएगा।
महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय दोपहर 1:55 बजे परख ट्रेन से गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से पुश ट्रॉली से डीआरएम लखनऊ मंडल सुनील कुमार वर्मा, एडीआरएम सूर्यवीर सिंह चौहान समेेत कई अधिकारियों के साथ रेल गंगा पुल पर पहुंचकर स्लीपर बदलने के कार्य का निरीक्षण किया। गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करने के निर्देश दिए है। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर रेल संचालन की जानकारी के साथ ही स्टेशन परिसर में कराए जाने वाले अमृत भारत रेल स्टेशन योजना के कार्य का निरीक्षण किया। कार्य को जल्द समाप्त करने के निर्देश दिए।
महाप्रबंधक ने बताया कि जिस तरह से उन्नाव से लखनऊ के लिए मेमू ट्रेन चलाई जा रही है। उसी तरह गंगाघाट रेलवे स्टेशन से भी मेमू ट्रेन चलाए जाने पर विचार किया जाएगा। गंगा पुल पर काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा के बाबत बताया कि यथासंभव सुरक्षा संबंधी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी, सीनियर डीसीएम रजनीश श्रीवास्तव, सीनियर डीएसटी अमित कुमार मणि के अलावा ब्रिज कारपोरेशन के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।