{"_id":"6a6b9bd9fe3e16c4a80b7904","slug":"video-streetlight-poles-installed-at-a-cost-of-crores-are-dilapidated-lights-are-not-working-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: करोड़ों की लागत से लगे स्ट्रीट पोल जर्जर, बत्ती भी नहीं जल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: करोड़ों की लागत से लगे स्ट्रीट पोल जर्जर, बत्ती भी नहीं जल रही
राजधानी मार्ग पर दुर्गा मंदिर से लेकर मरहला चौराहा होकर उन्नाव टेंपो टैक्सी स्टैंड तक दोनों छोर पर करीब करीब 13.55 करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइट के लिए 1017 पोल लगाए गए थे। इसमें से ज्यादातर पोल जर्जर हो चुके हैं, स्ट्रीट लाइटें भी नहीं जल रही हैं। ऐसे में शुक्लागंज- उन्नाव मार्ग पर अंधेरा रहने से राहगीरों को दिक्कतें हो रही हैं। राजधानी मार्ग पर बना साइकिल ट्रैक भी रात में अंधेरे में डूब जाता है।
करीब 10 साल पहले सपा सरकार में राजधानी मार्ग को टू लेने से फोरलेन किया गया था। लोगों की सहूलियत के लिए राजधानी मार्ग दुर्गा मंदिर से मरहला चौराहा होकर उन्नाव टेंपो टैक्सी स्टैंड तक सड़क के दोनों छोर और साइकिल ट्रैक पर करीब 13.55 करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइट के लिए 1017 पोल लगाए गए थे। इसमें शुक्लागंज क्षेत्र के अंतर्गत करीब 492 स्ट्रीट पोल लगाए गए, ताकि राहगीरों को रोशनी मिले और आवागमन सुगम हो सके। करीब एक साल के बाद इनकी दशा जर्जर होने लगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से लगाए गए सभी पोल जर्जर अवस्था में पहुंच गए हैं, कई पोल गायब भी हो चुके है। उधर, इस बाबत पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एचडी अहिरवार ने बताया कि स्ट्रीट लाइट पोल लगाने के बाद नगर पालिका व नगर पंचायत को हस्तांतरित कर दिया गया था, देखरेख की जिम्मेदारी उन्हीं की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।