{"_id":"6a830886b37632456700de3a","slug":"video-crocodile-enters-cattle-enclosure-in-kasganj-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पशुओं के बाड़े में घुसा मगरमच्छ, मच गई अफरातफरी; वन विभाग ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पशुओं के बाड़े में घुसा मगरमच्छ, मच गई अफरातफरी; वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कासगंज के अमांपुर क्षेत्र के गांव अशोकपुर में सोमवार सुबह एक मगरमच्छ काली नदी से निकलकर पशुओं के बाड़े में पहुंच गया। जब ग्रामीण पशुओं को चारा डालने पहुंचा तो बाड़े में मगरमच्छ देखकर उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू करके काली नदी में छोड़ दिया। गांव अशोकपुर में सोमवार सुबह ग्रामीण पुष्पेंद्र कुमार पशुओं को चारा डालने के लिए बाड़े में पहुंचे। इस दौरान उनकी नजर मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ को देखते ही उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पशुओं के बाड़े में मगरमच्छ मिलने की खबर गांव में तेजी से फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मगरमच्छ के नदी से निकलकर बाड़े में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मगरमच्छ पर नजर नहीं पड़ती तो वह पशुओं या किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकता था। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके की स्थिति की जानकारी लेने के बाद वन विभाग की टीम को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग के रेंजर विवेक कुमार ने बताया कि मगरमच्छ की सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद काली नदी में छोड़ दिया गया है। मगरमच्छ के कारण किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।