{"_id":"6999c7a4f5749b0819020e58","slug":"video-five-bodies-found-in-kasganj-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कासगंज में परिवार के पांच लोगों के मिले शव, गेट काटकर घर में घुसी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कासगंज में परिवार के पांच लोगों के मिले शव, गेट काटकर घर में घुसी पुलिस
कासगंज के अमांपुर कस्बे में एक पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले सत्यवीर के परिवार के लोगों के शव बंद मकान में मिले हैं। मकान के जंगले से देखने पर सत्यवीर का शव फांसी पर लटका मिला है। जबकि पत्नी व बच्चे मृत अवस्था में मिले हैं। पुलिस ने घर का दरवाजा वेल्डिंग मशीन से कटवाकर प्रवेश किया। सत्यवीर का शव लटका हुआ था जबकि पत्नी रामश्री, बेटी प्राची एवं आकांक्षा एवं बेटे गिरीश का शव नीचे मिला। घटनी की सूचना पर आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए। बताया गया कि सत्यवीर वेल्डिंग की दुकान चलाता था। घटना की जानकारी होते ही एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। डॉग स्क्वाइड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीमें जांच में जुटी हैं। घटना स्थल के बाहर काफी भीड़ एकत्रित है। पुलिस ने घर में अन्य लोगों का प्रवेश रोक दिया है। माैत का अभी कोई कारण स्पष्ट नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।