{"_id":"6a8313670c92e62a2b08d62a","slug":"video-lakhimpur-kheri-crocodile-found-in-sawmill-machinery-after-11-days-forest-department-carries-out-rescue-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: 11 दिन बाद आरा मशीन के कांटे से निकला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: 11 दिन बाद आरा मशीन के कांटे से निकला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
लखीमपुर खीरी के धौरहरा वनरेंज क्षेत्र के घासीपुरवा गांव स्थित आरा मशीन परिसर में करीब 11 दिन पहले घुसा विशालकाय मगरमच्छ सोमवार को वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर लिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों और आरा मशीन कर्मियों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि करीब 11 दिन पूर्व मगरमच्छ आरा मशीन परिसर में लगे कांटे में घुस गया था। सोमवार को वह कांटे से निकलकर परिसर के एक कमरे में जा पहुंचा। मगरमच्छ के कमरे में घुसने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने करीब दोपहर 12 बजे कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नदी में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम में वनकर्मी अमित पांडेय और देशराज यादव शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।