{"_id":"6819da8e1ca82670bf01fbc0","slug":"video-municipality-members-stage-protest-in-lakhimpur-kheri-2025-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका में दूसरे दिन भी जारी रहा सभासदों का धरना, मानदेय-निधि व पेंशन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका में दूसरे दिन भी जारी रहा सभासदों का धरना, मानदेय-निधि व पेंशन की मांग
लखीमपुर खीरी में अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी नगर पालिका परिसर में सभासद धरने पर बैठे रहे। मंगलवार को खीरी नगर पंचायत के सभासद भी धरने में शामिल हुए। इस दौरान नगर पालिका की अध्यक्ष डॉ.इरा श्रीवास्तव भी धरने पर बैठीं। सभासदों ने सरकार से मांग की है कि नगर पालिका, नगर पंचायतों में जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों को भी विधायक और सांसदों की तरह मानदेय व पेंशन दिया जाए। डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी दिया जा चुका है। विधायकों को भी ज्ञापन देकर कहा है कि विधानसभा में कानून बनाने के लिए प्रस्ताव लाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।