{"_id":"67d7ff85634057777702df40","slug":"video-protest-was-done-by-placing-dead-body-in-front-of-step-brother-house-2025-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अस्पताल में युवक की माैत, साैतेले भाई के घर के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अस्पताल में युवक की माैत, साैतेले भाई के घर के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन
मैनपुरी में करहल के सैफई थाना क्षेत्र के गाव तरकारा निवासी सुनील पुत्र राजेंद्र सिंह की सोमवार को सैफई अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने सुनील का शव जीएल रिसोर्ट के पास स्थित सौतेले भाई सुशील के घर के बाहर सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। जिससे सड़क पर जाम लग गया। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। परिजन शव को लेकर सैफई चले गए। आरोप है कि मृतक की मां चंद्रमुखी की मौत के बाद उसके पिता राजेंद्र सिंह ने दूसरी शादी मीरा देवी से कर ली थी। राजेंद्र ने संपत्ति मे मृतक को हिस्सा नहीं दिया। जब वह हिस्सा मांगने गए तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। तभी से सुनील बीमार चल रहा था। 6 मार्च को सैफई अस्पताल मे भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दाैरान माैत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।