{"_id":"698dddbcddcf9e8f4e077c23","slug":"video-district-hospital-receives-kayakalp-award-for-improving-quality-of-health-services-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुधार के लिए जिला अस्पताल को मिला कायाकल्प अवॉर्ड, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुधार के लिए जिला अस्पताल को मिला कायाकल्प अवॉर्ड, VIDEO
जिला चिकित्सालय को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुधार के लिए कायाकल्प अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के अवसर पर वृहस्पतिवार को चिकित्सालय के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चिकित्सालय के सभी चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को समर्पण, उत्कृष्ट सेवा और टीम भावना के लिए पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीएमएस डा. धनंजय कुमार ने कहा कि यह पुरस्कार पूरे चिकित्सालय परिवार की कड़ी मेहनत, अनुशासन और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का आह्वान किया। समारोह के अंत में सभी ने एकजुट होकर अस्पताल की स्वच्छता, पारदर्शिता और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का संचालन क्वालिटी टीम के सदस्य राम प्रवेश यादव ने किया। इस अवसर पर डा. एसपी नारायण, डा. शैलेश, डा. अनिल कुमार, उर्मिला देवी, मनोज सिंह, जितेंद्र तिवारी सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
स यह सम्मान न केवल चिकित्सालय के लिए बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।