{"_id":"6703c63402172f747606923d","slug":"video-flaws-found-in-inspection-of-mnrega-accountant-in-mau-displeasure-expressed","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मऊ में मनरेगा लेखपाल के निरीक्षण में मिली खामियां, जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मऊ में मनरेगा लेखपाल के निरीक्षण में मिली खामियां, जताई नाराजगी
मऊ में मनरेगा लोकपाल ने सोमवार को रानीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बस्ती का औचक निरीक्षण किया। लोकपाल ने ग्राम पंचायत में हुए विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत भवन पर रोजगार सेवक और पंचायत सहायक मौजूद नहीं मिले। लोकपाल विनीता पांडेय पंचायत भवन अपूर्ण होने पर नाराजगी जताई। पंचायत भवन पर बिजली का कनेक्शन के अलावा कंप्यूटर, इनवर्टर और कोई भी सुविधाजनक सामग्री नहीं मिली। पंचायत भवन के चारों तरफ बनने वाली चारदीवारी नहीं थी। लोकपाल द्वारा कारण पूछने पर वर्तमान प्रधान ने बताया कि ये सारा काम पूर्व प्रधान द्वारा कराया गया था। अमृत सरोवर के निरीक्षण में काफी खामियां उजागर हुईं। इसको लेकर विनीता पांडेय ने सहायक अभियंता की जमकर क्लास लगाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।