{"_id":"69a53806e7c51bc93a053f8b","slug":"video-sunderkand-path-family-celebrated-holi-festival-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुंदरकांड पाठ परिवार ने मनाया होली उत्सव, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के मतलुपुर में श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में श्री सुंदरकांड पाठ और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
समिति के रविप्रकाश बरनवाल, डॉ राम गोपाल गुप्त ,धनंजय वर्मा, अजय मिश्र और राम प्यारे गुप्त ने होली के धुन में श्री सुंदरकांड पाठ किया गया। इसके बाद आरती और भोग लगाया गया। समिति के संस्थापक चंद्र शेखर अग्रवाल ने श्री हनुमान जी महाराज के चित्र पर केशर और अबीर गुलाल का तिलक लगाकर होली उत्सव का शुभारंभ किया।श्री अग्रवाल ने बताया कि होली का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है । होली का पर्व समाज में समरसता सद्भावना और सहजता लाता है।श्री हनुमान जी के चरित्रों का वर्णन करते हुए श्री सुंदर काण्ड पाठ परिवार के डा. रामगोपाल ने बताया कि जिसके हृदय में हनुमान जी बसते है उनके निकट भूत- पिशाच ,दुख- दरिद्रता नहीं आते है।जिस प्रकार से श्री हनुमान जी महाराज अपने आराध्य श्री रामजी का नाम लेकर बल और बुद्धि के सागर होकर विशाल समुद्र को खाई के समान जानकर पार कर गए ठीक उसी प्रकार से हनुमान जी भक्त भी उन्हें हृदय में धारण कर भव सागर से पार कर जाते है। अंत में भजन और होली गीत गाकर सभी छोटे -बड़ों को अबीर गुलाल लगाकर आशीर्वाद और प्यार दिया । इस अवसर पर मुख्य रुप से अशोक यादव, महातम यादव, राम प्यारे गुप्त, प्रमोद शर्मा ,सुशील जायसवाल ,जर्नादन गुप्ता ,राजेश छतेजा, आशीष प्रजापति ,अजित वर्मा, विवेक विश्वकर्मा, आशीष सिंह, अरुण वर्मा, वेद नारायण मिश्र, सत्यजीत राय, राजेंद्र गुप्ता, अजय गुप्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।